Bihar Land Survey: दाखिल-खारिज और परिमार्जन का काम हुआ अब और भी आसान! हर ब्लॉक में खुलेगा CSC

Bihar Land Survey: बिहार में अब दाखिल-खारिज और परिमार्जन जैसी सेवाओं के लिए लोगों को अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है. विभाग ने अब इन सेवाओं के लिए ऑनलाइन सुविधा तैयार की है. साथ ही नवादा जिले के हर ब्लॉक में सीएससी खोलने के भी निर्देश दिए गए हैं. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Land Survey: बिहार में भूमि सर्वेक्षण का काम जारी है. इसको लेकर विभाग सक्रिय है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आम जनता के लिए राजस्व से जुड़ी सेवाओं को आसान और सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. विभाग ने यह फैसला किया है कि सभी सीएससी के माध्यम से ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इन सेवाओं के तहत जमीन संबंधी डॉक्यूमेंट्स की जांच, दाखिल-खारिज, भू-मापी, एलपीसी प्राप्ति, परिमार्जन आवेदन आदि सेवाओं के लिए अब आम लोग सीधे सीएससी के माध्यम से आवेदन कर पाएंगे.

सेवाओं के लिए निर्धारित सेवा शुल्क- 

  • पंजी 02 देखने के लिए 10 रुपए प्रति जमाबंदी
  • पंजी 02 व लगान भुगतान 20 रुपए प्रति जमाबंदी और भुगतेय लगान की राशि
  • दाखिल-खारिज आवेदन 40 रुपए प्रति आवेदन और डॉक्यूमेंट्स की अपलोडिंग के लिए 0.50 पैसे प्रति पेज
  • एलपीसी के लिये आवेदन के बदले 30 रुपए प्रति आवेदन
  • एसएमएस अलर्ट सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 रुपए प्रति जमाबंदी
  • भू-अभिलेख पोर्टल से अभिप्रमाणित प्रति प्राप्ति के लिए 20 रुपए प्रति डॉक्यूमेंट. 
  • परिमार्जन के लिए आवेदन कराने पर 30 रुपए प्रति आवेदन और स्कैनिंग शुल्क अलग से
  • भू-मापी के लिए आवेदन कराने पर 40 रुपए प्रति आवेदन
  • राजस्व न्यायालय में वाद दायर करने के लिए 40 रुपए प्रति आवेदन

200 स्क्वार फीट जगह देने की बात

इस सेवा का लाभ जिले के किसी भी सीएससी में जाकर ले सकते हैं. वैसे, अंचल में भी एक सीएससी स्थापित किया जा रहा है ताकि अतिरिक्त सुविधा प्रदान की जा सके. इसके लिए नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया है. प्रत्येक अंचल कार्यालय में सीएससी की स्थापना के लिए कम से कम 200 वर्गफीट की जगह उपलब्ध कराने की बात कही गई है.

ALSO READ: Bihar Land Survey: बिहार के 52% परिवार जमीन आवंटन के योग्य नहीं! सर्वेक्षण में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >