नवादा पहुंचे भोजपुरी स्टार गुंजन सिंह, ”मगध पुत्र” के लिए मांगा समर्थन

Nawada news. मगही सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से बनी फिल्म ‘मगध पुत्र’ के प्रमोशन के लिए भोजपुरी के मशहूर कलाकार गुंजन सिंह शनिवार को नवादा पहुंचे.

विजय मल्टीप्लेक्स में उमड़ी फैंस की भारी भीड़, कलाकार का हुआ भव्य स्वागत फिल्म में ककोलत और राजगीर की खूबसूरती देख रोमांचित हुए दर्शक कैप्शन-दर्शकों को संबोधित करते कलाकार गुंजन सिंह. प्रतिनिधि, नवादा नगर मगही सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से बनी फिल्म ”मगध पुत्र” के प्रमोशन के लिए भोजपुरी के मशहूर कलाकार गुंजन सिंह शनिवार को नवादा पहुंचे. शहर के विजय मल्टीप्लेक्स में अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए युवाओं और प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मल्टीप्लेक्स के मालिक संतोष भट्ट ने गुलदस्ता भेंट कर कलाकार का भव्य स्वागत किया. प्रमोशन के दौरान गुंजन सिंह ने कहा कि ”मगध पुत्र” एक शुद्ध पारिवारिक फिल्म है, जो मगही माटी की खुशबू और स्थानीय भावनाओं को समेटे हुए है. उन्होंने विशेष रूप से जिक्र किया कि फिल्म की शूटिंग नवादा और आसपास के क्षेत्रों में हुई है. इसमें राजगीर का ग्लास ब्रिज, गोवर्धन मंदिर और ककोलत जलप्रपात जैसे प्रमुख स्थलों को बेहद खूबसूरती से फिल्माया गया है. गुंजन सिंह ने नवादावासियों से अपील की कि वे सिनेमाघरों में जाकर फिल्म जरूर देखें ताकि स्थानीय भाषा और कलाकारों को प्रोत्साहन मिल सके. उन्होंने दर्शकों के साथ सेल्फी भी ली और नवादा के प्यार के प्रति आभार व्यक्त किया. इस दौरान दर्शकों के जयकारों से पूरा मल्टीप्लेक्स परिसर गूंज उठा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >