Gaya News : बोधगया के 16 वार्डों में नहीं पारित हो रहे नक्शे

Gaya News : उत्क्रमित 17 वार्डों में निर्माण के लिए पारित हो रहा है नक्शा

बोधगया. बोधगया नगर पर्षद क्षेत्र के लगभग आधे हिस्से में नये निर्माण के लिए नक्शा पारित नहीं हो रहा है, जबकि आधे से ज्यादा हिस्से में भवनों के निर्माण के लिए नक्शा पारित किये जा रहे हैं. बोधगया नगर पंचायत से नगर पर्षद में तब्दिल होने के बाद पूर्व से रहे 16 वार्डों में नक्शा पारित नहीं हो पा रहा है और नये भवनों के निर्माण पर रोक लगी हुई है. लेकिन, उत्क्रमित 17 वार्डों में निर्माण को लेकर नक्शा पारित किये जा रहे हैं. पुराने वार्डों में नक्शा पारित नहीं होने का खामियाजा निर्माणकर्ता के साथ ही भवन निर्माण से जुड़े व्यवसायियों को भी भुगतना पड़ रहा है. निर्माण कार्य कमोबेश ठप रहने से उनके सामान की बिक्री नहीं हो पा रही है व कारोबार मंदा चल रहा है. नये वार्डों में , जिनमें ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र हैं व वे ग्राम पंचायत से काट कर नगर पर्षद में मिलाया गया है, यहां निर्माण कार्य बड़े पैमाने पर नहीं हो पा रहे हैं. लेकिन, बोधगया बाजार क्षेत्र व आसपास में होटल, घर व दुकान, मॉल, अस्पताल इत्यादि के निर्माण होने की ज्यादा संभावनाएं व जरूरत है. नक्शा पारित नहीं होने के कारण शहर का विकास भी प्रभावित हो रहा है. हालांकि, जरूरत के मुताबिक लोग निर्माण भी कर रहे हैं, पर इसके एवज में उन्हें नगर पर्षद के माध्यम से नोटिस का सामना करना पड़ रहा है. काम भी रोक दी जा रही है. इससे लोग काफी चिंतित हैं. इस वित्तीय वर्ष में है उम्मीद बोधगया नगर पर्षद के पुराने वार्डों में नक्शा पारित नहीं होने के संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि उम्मीद की जा रही है कि चालू वित्तीय वर्ष में राज्य कैबिनेट द्वारा नक्शा किये जाने की स्वीकृति प्राप्त हो सकती है. उन्होंने बताया कि फिलहाल 16 वार्डों में नक्शा पारित नहीं हो रहा है जबकि उत्क्रमित 17 वार्डों में नक्शा पारित करा कर निर्माण किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >