सरस्वती पूजा में डीजे और अश्लील गाना बजाने पर रोक, प्रशासन सतर्क

NAWADA NEWS.मेसकौर थाना परिसर में रविवार दोपहर सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में डीजे बजाने और अश्लील गाना बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया.

मेसकौर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी फोटो कैप्शन- बैठक में शामिल शांति समिति के सदस्य. प्रतिनिधि, मेसकौर मेसकौर थाना परिसर में रविवार दोपहर सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में डीजे बजाने और अश्लील गाना बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया. बैठक में थाना क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, समाजसेवी और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा इलाके में शांतिपूर्ण माहौल में करें. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कहीं भी डीजे बजता हुआ पाया गया, तो आयोजन समिति और डीजे मालिक दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जायेगा. बैठक में विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार के हंगामे पर कड़ी निगरानी रखने की बात भी कही गयी. इस मौके पर थानाध्यक्ष ने सर्वप्रथम सभी पूजा समिति के सदस्यों को लाइसेंस लेने को कहा. सभी पूजा समिति को निर्देशित किया गया की पूजा के दौरान डीजे का उपयोग नहीं करेंगे, अश्लील गाना नहीं बजायेंगे, ससमय प्रतिमा का शांतिपूर्वक विसर्जन करेंगे.नियमों के उल्लंघन करने पर समिति सदस्यों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. डीजे संचालक को पूजा में डीजे नहीं बजाने को कहा गया. बैठक में बताया गया कि सरस्वती पूजा के लिए विभिन्न गांवों और स्थानों से लाइसेंस के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं. प्रशासन ने सभी पूजा समितियों से नियमों का पूर्ण पालन करने, समय पर लाइसेंस प्राप्त करने और शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व का आयोजन सुनिश्चित करने की अपील की. इस मौके पर अपर थानाध्यक्ष जेपी वर्मा, एसआइ संजीत कुमार , एएसआइ रामवतार प्रसाद, चौकीदार बिगन राम सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >