जीआरपी और आरपीएफ ने रेलयात्रियों के बीच चलाया जागरूकता अभियान

Nawada news. बुधवार को रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के अवर निरीक्षक संजय कुमार मुर्मू के दिशा-निर्देश पर राजकीय रेल पुलिस व आरपीएफ ने यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया.

नवादा नगर. जिले में होली और रमजान को लेकर रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ के जवान लगातार लोगों को सतर्क कर रहे हैं. इसे लेकर बुधवार को रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के अवर निरीक्षक संजय कुमार मुर्मू के दिशा-निर्देश पर राजकीय रेल पुलिस व आरपीएफ ने यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया. जीआरपी के थानाध्यक्ष मधुसूदन पासवान समेत कई लोग घूम-घूमकर नवादा रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले ट्रेन व प्लेटफाॅर्म पर मौजूद यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी अनजान व्यक्तियों का दिया हुआ सामान नहीं खाएं और न ही अनजान व्यक्तियों से संपर्क कर उसके साथ चलें. उन्होंने कहा कि रेलवे यात्रा के दौरान उचित टिकट का उपयोग करें. साथ ही उचित बोगी का भी उपयोग करें. इससे न सिर्फ आपको यात्रा करने में सुविधा होगी, बल्कि यात्रा में किसी तरह की कोई परेशानी भी नहीं होगी. उन्होंने आम रेलवे यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि स्टेशन अथवा प्लेटफॉर्म या स्टेशन के बाहरी परिसर पर कोई भी लावारिस अवस्था में समान दिखाई पड़े तो उसे छुए नहीं. अविलंब रेल पुलिस को सूचना करें. मौके पर आरपीएफ गौरव कुमार के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >