नवादा: विद्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, ठगी से बचाव के बताए उपाय

मेसकौर के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में ठगी से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए. विद्यार्थियों को डिजिटल युग में सुरक्षित रहने और 1930 हेल्पलाइन पर तुरंत शिकायत करने के निर्देश दिए गए.

Nawada News : मेसकौर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, नदसेना में शुक्रवार को साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विद्यसागर ने की. उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी देना समय की आवश्यकता है. जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है.

साइबर अपराध से सतर्क रहने की अपील

मुख्य अतिथि सीतामढ़ी थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अनजान नंबर से आने वाले कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी वेबसाइट, लॉटरी और नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी से हमेशा सतर्क रहें. किसी भी परिस्थिति में अपना ओटीपी, एटीएम कार्ड का पिन, सीवीवी या बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें.

1930 हेल्पलाइन पर तुरंत करें शिकायत

थानाध्यक्ष ने बताया कि साइबर अपराधी लालच, डर या झूठे प्रलोभन देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं. यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं तथा निकटतम थाना को भी तत्काल सूचना दें. उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की.

सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने पर जोर

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कविता कंधवे ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं. कार्यक्रम में शिक्षक प्रेम कुमार, अरविंद कुमार सिंह, शालिनी सिंह, आयुषोतोष रंजन, बेबी कुमारी, सुधीर कुमार, प्रितेश कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >