नवादा में गश्ती करने गई पुलिस टीम पर हमला, बदमाशों ने सड़क पर लाठी-डंडे से पीटा, वीडियो वायरल

Attack on Bihar Police: नवादा में पुलिस के साथ मारपीट की घटना सामने आ रही है. मामला नारदीगंज प्रखंड के कहुआरा गांव के पास की बताई जा रही है. इस मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि डायल 112 की टीम गश्ती के लिए गई थी.

Attack on Bihar Police: नवादा में पुलिस के साथ मारपीट की घटना सामने आ रही है. मामला नारदीगंज प्रखंड के कहुआरा गांव के पास की बताई जा रही है. इस मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि डायल 112 की टीम गश्ती के लिए गई थी. तभी सड़क पर तीन पुलिस वाले और 4-5 लोगों में कुछ बहस होने लगी. जिसके बाद लोग पुलिस के ड्राइवर को पीटने लगे. दरोगा और एक महिला पुलिस कर्मी उन्हें बचाने गए तो लोगों ने पुलिस वालों को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे. इस घटना में 4-5 लोग दरोगा से भी उलझ जाते हैं. दो लोग तो उन्हें भी मारने लगते हैं.

पुलिस वालों को पहले खेत में लोग डंडे, लाते-घूंसे से मारने के बाद फिर रोड पर लेटा कर डंडे से मारते नजर आए. इस दौरान पुलिस कर्मी किसी तरह खुद को बचाते हुए गाड़ी में बैठकर वहां से भाग निकले. इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.

नवादा पुलिस ने ट्वीट कर दी जानकारी

वीडियो से अपराधियों की पहचान कर रही पुलिस

वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुए नारदीगंज थाना प्रभारी गिरीश प्रसाद ने कहा कि मारपीट की घटना सोमवार को हुई थी. दरअसल डायल 112 की पुलिस टीम पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया था. उन लोगों की पहचान कर ली गई है. इस मामले में 2 लोगों को नामजद अभियुक्त और अन्य लोगों को अज्ञात बताते हुए आरोपित बनाया गया है.

Also Read: बिहार में एनकाउंटर से अब नहीं हिचकेंगे पुलिसकर्मी, DGP इन जगहों पर उतारने जा रहे स्पेशल टीम

गश्ती के दौरान पुलिस को गाली दिए थे बदमाश

ऐसा बताया जा रहा है कि डायल 112 की पुलिस गाड़ी जा रही थी. इस बीच कुछ लोगों ने पुलिस को गाली दे दी. इसके बाद पुलिस कर्मियों ने गाड़ी रोक कर बदमाशों से पूछा कि क्यों गाली दी. इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस ड्राइवर को एक युवक ने थप्पड़ मार दी. जिसके बाद दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई. सभी लोग एक साथ मिलकर पुलिस टीम पर टूट गए और लाठी से वार करना शुरू कर दिया.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >