ज्ञान विज्ञान समिति का जिला सम्मेलन संपन्न, नयी कार्यकारिणी गठित

ज्ञान विज्ञान समिति का 12वां नवादा जिला सम्मेलन रविवार को प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय के सभा कक्ष में संपन्न हुआ.

मानवीय चेतना के चहुंमुखी विकास के लिए ज्ञान विज्ञान व कला जत्था करता है प्रयास फोटोकैप्शन- कार्यक्रम में शामिल सदस्य प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय ज्ञान विज्ञान समिति का 12वां नवादा जिला सम्मेलन रविवार को प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय के सभा कक्ष में संपन्न हुआ. सम्मेलन की अध्यक्षता उपाध्यक्ष पुष्पा कुमारी और भोला जी ने की. वामपंथी नेता सह समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रो नरेशचंद्र शर्मा ने समिति की स्थापना से लेकर अब तक के संघर्षों का ऐतिहासिक स्वरूप पेश किया. उन्होंने भोपाल गैस त्रासदी से उत्पन्न परिस्थितियों और समिति की संघर्ष गाथा को जोड़ते हुए वर्तमान में इसकी भूमिका व औचित्य पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की. उन्होंने मानवीय चेतना के चहुंमुखी विकास के लिए किए जाने वाले प्रयासों को ज्ञान विज्ञान और कला जत्था का वास्तविक लक्ष्य बताया. पुष्पा कुमारी ने 1992 में महिलाओं के लिए चलाये गये अभियानों को याद करते हुए कहा कि उस समय लड़कियां साइकिल चलाने की कल्पना भी नहीं करती थीं, लेकिन समिति के प्रयास से यह संभव हो सका. समिति के सचिव ने पिछले दो वर्षों के कार्यकाल का ब्यौरा प्रस्तुत किया. उद्बोधन सत्र में दर्जनों वक्ताओं ने विचार रखे और संगठन के विस्तार पर जोर दिया. सांगठनिक सत्र में नयी कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें भोला शंकर बरनवाल को अध्यक्ष, राकेश कुमार विभूति को सचिव, अनिल प्रसाद सिंह को उपाध्यक्ष, पुष्पा कुमारी को सहसचिव और भगीरथ प्रसाद को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया. इसके अतिरिक्त अवधेश कुमार, अशोक समदर्शी, रेणु कुमारी, राजकुमारी, दिनेश अकेला, विनीता कुमारी समेत 15 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >