नवादा: गणेश चतुर्थी पर अकरी गांव में निकली कलश शोभायात्रा, चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू

मेसकौर प्रखंड के अकरी गांव में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. चार दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन में धार्मिक, सामाजिक और देशभक्ति पर आधारित नाटकों का मंचन किया जाएगा, जो नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ेगा.

Ganesh chaturthi: गणेश चतुर्थी के अवसर पर रविवार को मेसकौर प्रखंड के अकरी गांव में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. गणेश चतुर्थी को लेकर गांव में चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है.

धार्मिक और देशभक्ति आधारित नाटकों का होगा मंचन

चार दिवसीय कार्यक्रम में धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सामाजिक और देशभक्ति पर आधारित नाटकों का मंचन किया जायेगा. आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है.

ग्रामीणों ने बताया कि नाटकों के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वास, अशिक्षा और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया जाता है. वहीं, देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम, त्याग, कर्तव्य और देश के प्रति समर्पण की भावना जगाने का प्रयास किया जाता है.

‘सरहद पार की जंग’ समेत चार नाटकों का होगा मंचन

चार दिवसीय आयोजन में ‘सरहद पार की जंग’, ‘कलयुग के पंच’, ‘काला नाग’ और ‘गणेश अवतार’ जैसे नाटकों का मंचन किया जायेगा. धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से गांव में उत्सवी माहौल बना हुआ है.

संस्कृति और परंपराओं से जुड़ रही नई पीढ़ी

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे आयोजन मनोरंजन के साथ समाज को जागरूक और संस्कारवान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. साथ ही, यह नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का बेहतर माध्यम भी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >