दौड़ने निकले घर के इकलौते पुत्र की वज्रपात से मौत

थाना क्षेत्र की मोहिउद्दीनपुर पंचायत स्थित बल्लोपुर गांव में शनिवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी.

युवक की मौत के बाद परिजनों को मिला पारिवारिक लाभ फोटोकैप्शन- कौशल का फाइल फोटो – रोते बिलखते परिजन प्रतिनिधि, वारिसलीगंज थाना क्षेत्र की मोहिउद्दीनपुर पंचायत स्थित बल्लोपुर गांव में शनिवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान सरजन माहतो के पुत्र कौशल कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन की भांति कौशल कुमार शनिवार की सुबह गांव की सड़क पर दौड़ने गया था. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ उसके समीप ही वज्रपात हो गयी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. कुछ देर बाद एक ग्रामीण ने कौशल को अचेतावस्था में देख उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह मृत पड़ा था. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. परिजन आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कौशल अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र और तीन बहनों के बीच अकेला भाई था. पुत्र की असमय मृत्यु की खबर सुनते ही पिता सरजन माहतो और माता रीता देवी दहाड़ मारकर रोने लगीं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे रह-रहकर बेहोश हो रहे हैं, जिन्हें ग्रामीणों द्वारा ढांढस बंधाया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बीडीओ सह प्रभारी अंचलाधिकारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थिति का जायजा लेने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया. बीडीओ अमित कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की मां रीता देवी को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है. इस हृदयविदारक घटना से बल्लोपुर सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >