बालू लदे ट्रक ने युवती को कुचला, मौत

लोगों ने किया हंगामा, ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

लोगों ने किया हंगामा, ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

फोटो भी है

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.

जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र स्थित बुधौली गांव के समीप एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने एक छात्रा को कुचल दिया. इसमें युवती की मौत हो गयी. इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रुपौ-पकरीबरावां पथ को जाम कर हंगामा किया. मृतक छात्रा की पहचान रुपौ थाना क्षेत्र के कस्मारा गांव निवासी चुन्नीलाल पासवान की पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई. पीड़ित परिजनों मुताबिक, मृतका का एक सप्ताह पूर्व ही बुधौली स्थित महंथ राम धनपूरी विद्यालय में नामांकन हुआ था. बुधवार को विद्यालय के पहले ही दिन ट्रक ने कुचल कर जान ले लिया. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही बालू लदे ट्रक को जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gauri shankar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >