ठेकेदारों की मनमानी का विरोध

शहर में भाड़ा निर्धारण को लेकर इ-रिक्शा चालक संघ ने की बैठक नवादा कार्यालय. इ-रिक्शा चालक संघ की एक बैठक आइटीआइ के मैदान में मंगलवार को बुलायी गयी. इसकी अध्यक्षता करते हुए एक्टू की जिला अध्यक्षा सावित्री देवी ने रिक्शा विक्रेता एजेंसी द्वारा निबंधन के नाम पर मनमाना पैसा वसूल करने का आरोप लगाया. जिला […]

शहर में भाड़ा निर्धारण को लेकर इ-रिक्शा चालक संघ ने की बैठक

नवादा कार्यालय. इ-रिक्शा चालक संघ की एक बैठक आइटीआइ के मैदान में मंगलवार को बुलायी गयी. इसकी अध्यक्षता करते हुए एक्टू की जिला अध्यक्षा सावित्री देवी ने रिक्शा विक्रेता एजेंसी द्वारा निबंधन के नाम पर मनमाना पैसा वसूल करने का आरोप लगाया. जिला परिवहन विभाग द्वारा इ-रिक्शा के निबंधन को भी अधिकार क्षेत्र से बाहर बताते हुए इसे एक गैर जिम्मेवाराना कार्य बताया गया है.

इ-रिक्शा के आने से बेरोजगारों को रोजगार के साधन उपलब्ध हुए थे. इधर, तीन नंबर बस स्टैंड पर ठेकेदारों द्वारा प्रत्येक इ-रिक्शा से 20 रुपये की वसूली की जाती है. रुपये नहीं देने पर चालकों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है. पैसा वसूल करनेवाले एजेंट हाथापाई तक उतर जाते हैं. इस मनमानी को लेकर इ-रिक्शा चालक संघ आंदोलन करेगा. संघ की बैठक में शहर के विभिन्न मार्गों पर चलने वाले यात्रियों के लिए भाड़ा भी तय किया है. बैठक में सुबोध यादव, मोहम्मद इजहार खां, गुलाम सरवर, मनीष कुमार, शंभु यादव, टुनटुन यादव, कलाम खां, मुमताज कुरैशी, बबलू कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >