चेहल्लुम पर ताजिया का पहलाम आज

नवादा सदर : सोमवार को चेहल्लुम को लेकर इमामबाड़ों पर नियाज फातेहा के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. जिले के सभी इमामबाड़ों पर ताजिया बैठाने के बाद लोगों ने अगरबत्ती जला कर नियाज फातेहा किया. बड़ी दरगाह में ताजिया के पास देर शाम तक महिला- पुरुषों की भीड़ देखी गयी. निफ्फी के राष्ट्रीय अध्यक्ष […]

नवादा सदर : सोमवार को चेहल्लुम को लेकर इमामबाड़ों पर नियाज फातेहा के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. जिले के सभी इमामबाड़ों पर ताजिया बैठाने के बाद लोगों ने अगरबत्ती जला कर नियाज फातेहा किया. बड़ी दरगाह में ताजिया के पास देर शाम तक महिला- पुरुषों की भीड़ देखी गयी. निफ्फी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निजाम खां कल्लू ने बताया कि नवादा में मंगलवार को ताजिया का पहलाम होगा. मंगलवार की सुबह सभी ताजिया बुंदेलाबाग पहुंच जायेगा. मेला देखने के लिए आसपास के गांव के लोगों की भीड़ होती है. प्रशासन की ओर से सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >