बेकार जमीन पर पार्क का रूप देने का प्रयास प्ररेक. लोगों की पहल से कचरा स्पॉट की बदल रही किस्मत

साफ-सफाई कर पौधे लगाने की शुरुआत पार्क बनाने के लिए साफ-सफाई करते स्थानीय लोग. हरिश्चंद्र स्टेडियम रोड के लोगों ने मिल कर किया काम नवादा नगर : गंदगी के अंबार व दुर्गंध से होकर गुजरनेवाले लोग अब सफाई के पहल के बाद उस स्थान को रूक कर देखने लगे हैं. शहर के हरिश्चंद्र स्टेडियम शिवमंदिर […]

साफ-सफाई कर पौधे लगाने की शुरुआत

पार्क बनाने के लिए साफ-सफाई करते स्थानीय लोग.
हरिश्चंद्र स्टेडियम रोड के लोगों ने मिल कर किया काम
नवादा नगर : गंदगी के अंबार व दुर्गंध से होकर गुजरनेवाले लोग अब सफाई के पहल के बाद उस स्थान को रूक कर देखने लगे हैं. शहर के हरिश्चंद्र स्टेडियम शिवमंदिर के पास मुहल्लेवालों के साथ ही आसपास के लोगों द्वारा गंदगी फेंकने का काम किया जाता था. कुछ आसपास के क्लिनिकों द्वारा ड्रेसिंग के गंदे रूई व अन्य सामान इस स्थान पर फेंके जाते थे. स्थानीय लोगों की मदद से इस एरिया की घेराबंदी करने के बाद इसमें मिट्टी भरा गया है तथा 14 नवंबर को विधिवत फूल व अन्य प्रकार के पेड़-पौधे लगाये जायेंगे. स्थानीय लोग इसके लिए मिलजुल कर काम कर रहे हैं.
छठ से शुरू हुआ काम : बांस व लकड़ी के बल्ले को गाड़ कर कटीले तारों से घेराबंदी करने का काम किया गया है. इसमें मिट्टी भराई करके पौधा लगाने के लायक जमीन बनायी गयी है. स्टेडियम के किनारे इस स्थान पर नाली का पानी गिरने व गंदगी फेंकने का काम होता था तथा सालों भर यहां गंदगी दिखता था. नगर पर्षद द्वारा इसी स्थान पर खराब पड़े टूटे हुए कई कचरा वाला पेटी फेंक दिया गया था. इससे और भी खराब लगाता था. सामने में प्राइवेट स्कूल है. इससे यहां के बच्चों को भी परेशानी होती थी. स्वच्छता अभियान के तहत छठ में इस स्थान को साफ करके घेराबंदी किया गया है लोग अपने खर्च पर पौधे लगा कर लाइट व बैठने की व्यवस्था के लिए सहयोग उपलब्ध कराने का जुगाड़े कर रहे हैं.
सबका मिल रहा साथ : छोटे से हिस्से की सफाई करने के साथ इसे पार्क का रूप देने के सामूहिक प्रयास में मुहल्ले के प्रमोद कुमार सिन्हा, वीरेंद्र कुमार, सुबोध कुमार, शिक्षक सुभाष कुमार, गुंजन कुमार, रॉकी कुमार, मनोज कुमार आदि का सहयोग मिल रहा हैं.
लाइट लगाने के लिए पार्षद ने दिया आश्वासन
इस जगह की सफाई हो जाने से काफी अच्छा हो गया हैं. गंदगी के कारण लोग इस तरफ से गुजरना नहीं चाहते थे. सब इसमें सहयोग कर रहे हैं.
मनोज कुमार, स्थानीय निवासी
सफाई के साथ ही मिट्टी भरने व घेराबंदी का काम किया गया है. पेड़-पौधे लगाने के बाद प्रशासन से भी इसके विकास के लिए राशि उपलब्ध कराने की मांग की जायेगी. इसमें सभी का सहयोग चाहिए.
गुंजन कुमार, स्थानीय निवासी
पूरा समय देकर इसे साफ किये हैं. इससे मुहल्ले की शोभा भी बढ़ेगी, यदि यहां फूल पौधे लग कर उग जाते हैं, तो हमलोगों की मेहनत सफल होगी.
रॉकी कुमार, स्थानीय निवासी
वार्ड पार्षद व अधिकारियों से इसमें सहयोग मांगा गया है. बेकार पड़ी एरिया का सदुपयोग कर मुहल्लेवालों के लिए यदि अच्छी पहल है. लाइट लगाने के लिए पार्षद द्वारा आश्वासन दिया गया है.
प्रमोद कुमार सिन्हा, स्थानीय निवासी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >