छापे के डर से सर्राफा दुकानें हुईं बंद

दुकानदारों ने कहा, ग्राहकों के नहीं आने के कारण उठाया कदम नवादा नगर : जिला मुख्यालय की सर्राफा दुकानें शनिवार को कुछ देर खुलने के बाद बंद हो गयी. बाजार में पांच सौ व एक हजार रुपये के नोट बंद किये जाने के बाद लोग-अपने रुपये के निवेश के लिए सोने-चांदी के जेवर व गोल्ड […]

दुकानदारों ने कहा, ग्राहकों के नहीं आने के कारण उठाया कदम

नवादा नगर : जिला मुख्यालय की सर्राफा दुकानें शनिवार को कुछ देर खुलने के बाद बंद हो गयी. बाजार में पांच सौ व एक हजार रुपये के नोट बंद किये जाने के बाद लोग-अपने रुपये के निवेश के लिए सोने-चांदी के जेवर व गोल्ड खरीदने में कर रहे थे. कुछ दुकानदार इसका गलत तरीके से फायदा भी उठा रहे थे.
शनिवार को सोने-चांदी की दुकानों पर विभागीय छापेमारी की अफवाह के बाद एक एक कर बाजार की सारी दुकानें बंद हो गयीं. इस संबंध में दुकानदारों ने कहा कि बाजार में बड़े नोट बंद होने से खरीद-बिक्री पूरी तरह से ठप पड़ हुआ है. दुकान खुला रहने पर किसी पहचान के ग्राहक द्वारा खुदरा कराने या रुपये के लिए सामान को गिरवी रखने के लिए आ रहे हैं. इस कारण बड़ी परेशानी हो रही है. बने ग्राहक का काम नहीं होने से परेशानी बढ़ती है. इस कारण लोग स्वेच्छा से दुकानें बंद कर छुट्टी मना रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >