महिला व बुजुर्गों के लिए खुलेंगे अलग काउंटर

अधिक से अधिक जन सुविधाएं बहाल करने का दिया निर्देश नवादा : जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी का कार्यालय सहित दोनों अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों के कार्यालयों में अधिक से अधिक जन सुविधाएं बहाल करें, ताकि शिकायत दायर करने के लिए आनेवाले परिवादियों को कोई असुविधा न हो. उक्त बातें जिला पदाधिकारी मनोज कुमार […]

अधिक से अधिक जन सुविधाएं बहाल करने का दिया निर्देश
नवादा : जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी का कार्यालय सहित दोनों अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों के कार्यालयों में अधिक से अधिक जन सुविधाएं बहाल करें, ताकि शिकायत दायर करने के लिए आनेवाले परिवादियों को कोई असुविधा न हो. उक्त बातें जिला पदाधिकारी मनोज कुमार ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के कार्यालय के निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों से कहीं.
उन्होंने कार्यालय में आने वाले दिव्यांगों के लिए रैंप की व्यवस्था करने के साथ-साथ महिलाओं, बुजुर्ग व दिव्यांग के लिए अविलंब अलग काउंटर बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि वेटिंग रूम में सभी आवश्यक व्यवस्था बहाल की जाये तथा रोड से लेकर कार्यालय तक जगह-जगह पर फ्लैक्स के माध्यम से सरकार की योजनाओं का प्रदर्शन किया जाये, ताकि योजनाओं के बारे में आने वाले लोगों को जानकारी हो सके. उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित अवधि में प्राप्त शिकायतों का हर हाल में निष्पादन हो, यह सुनिश्चित करें.
पांच जून 2016 से लागू बिहार लोक शिकायत अधिकार अधिनियम के तहत आम जनता को यह अधिकार है कि अपने शिकायतों का निष्पादन निर्धारित अवधि में प्राप्त कर सकें. अब तक जिले में लगभग 1300 से अधिक आवेदन लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के कार्यालय में प्राप्त हुए हैं, जिनमें अधिकतर का निष्पादन किया जा चुका है. जिला पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि कई पदाधिकारियों से भी स्पष्टीकरण किया गया है,
जो नोटिस प्राप्त होने के बावजूद ससमय उपस्थित होकर अपना पक्ष न रखें. उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि लोक शिकायत निवारण कार्यालय से प्राप्त नोटिस के आलोक में स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें. डीएम ने परिसदन नवादा का भी निरीक्षण किया तथा उपस्थित भवन निर्माण विभाग के पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. परिसदन के निरीक्षण के उपरांत डीएम ने समाहरणालय स्थित जिला नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया. उन्होंने जिला नियंत्रण कक्ष के नीचे आरटीपीएस काउंटर खोलने के साथ-साथ आधार कार्ड व निर्वाचन पहचान पत्र के काउंटर खोलने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >