देश-विदेशी शराब के साथ चार धंधेबाज गिरफ्तार

रजौली : चितरकोली गांव से थानाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने सोमवार की रात रोह निवासी गिरानी पंडित को आठ बोतल शराब व चार पाउच मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. शराब धंधेबाज के साथ रहे शराबी चितरकोली गांव के धर्मेंद्र पंडित को भी शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया. मंगलवार को पुलिस […]

रजौली : चितरकोली गांव से थानाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने सोमवार की रात रोह निवासी गिरानी पंडित को आठ बोतल शराब व चार पाउच मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. शराब धंधेबाज के साथ रहे शराबी चितरकोली गांव के धर्मेंद्र पंडित को भी शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया. मंगलवार को पुलिस ने चितरकेाली मोड़ के पास से एक झोले में ले जा रहे चार बोतल विदेशी शराब व 90 पाउच मसालेदार देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया.
गुप्त सूचना के आधार पर एसआइ जय किशन कुमार ने शराब के साथ धंधेबाज को पकड़ा. जब्त विदेशी शराब में 750 एमएल की चार बोतल व झारखंड निर्मित 90 पाउच मसालेदार देशी शराब है. साथ ही नालंदा जिले के सोहसराय थाने के जलालपुर निवासी मनोज प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके अलावे थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार गुप्ता ने अमांवा निवासी सुबोध कुमार को 54 मसालेदार पाउच व 180 एमएल के 17 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >