शहर में लगा नो इंट्री का बोर्ड

नवादा सदर. प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कई मार्गों को वनवे किया गया है. इन स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की भी तैनाती की गयी है. एसडीओ राजेश कुमार के निर्देश पर गुरुवार को इन मार्गों के प्रवेश द्वार पर वनवे की सूचना से संबंधित बोर्ड लगाये गये. बोर्ड लगने के […]

नवादा सदर. प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कई मार्गों को वनवे किया गया है. इन स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की भी तैनाती की गयी है. एसडीओ राजेश कुमार के निर्देश पर गुरुवार को इन मार्गों के प्रवेश द्वार पर वनवे की सूचना से संबंधित बोर्ड लगाये गये. बोर्ड लगने के उपरांत एसडीओ राजेश कुमार ने एसडीपीओ संजय पांडेय व नगर पर्षद के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार के साथ जायजा भी लिया. एसडीओ ने बताया कि जनता से मिल रहे फीडबैक के आधार पर ही वनवे किये जाने के बाद वनवे से संबंधित बोर्ड लगाया गया है. जल्द ही अन्य मार्गों को भी वनवे कर यातायात व्यवस्था में सुधार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >