पार्टी की मजबूती पर चर्चा

नवादा सदर. सोमवार को बहुजन समाज के कार्यकर्ताओं की बैठक अांबेडकर पुस्तकालय में हुई. जिला व विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरोज चौधरी ने की. बैठक का संचालन जिला महासचिव विष्णुधारी चौधरी ने किया. इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के संस्थापक मान्यवर काशी राम जी […]

नवादा सदर. सोमवार को बहुजन समाज के कार्यकर्ताओं की बैठक अांबेडकर पुस्तकालय में हुई. जिला व विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरोज चौधरी ने की. बैठक का संचालन जिला महासचिव विष्णुधारी चौधरी ने किया. इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के संस्थापक मान्यवर काशी राम जी का परिनिर्वाण दिवस पर नौ अक्तूबर को पटना में आहूत कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की. कार्यक्रम में विधान सभा, बूथ स्तर व सेक्टर स्तर के कार्यकर्ताओं को भाग लेने की बात कही गयी. पार्टी की मजबूती पर भी चर्चा की गयी. बैठक में नवादा लोकसभा प्रभारी नागेंद्र कुमार भास्कर, चंदन कुमार चौधरी, अंकित कुमार, मुकेश कुमार यादव, बलराम दास, अरुण राजवंशी आदि ने भी संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >