कोचिंग सेंटरों को निबंधित करने की प्रक्रिया शुरू

नवादा नगर : शैक्षणिक माहौल को सुधारने की कवायद के तहत कोचिंग व ट्यूशन सेंटर चलानेवालों से भी मदद करने की अपील की गयी है. कोचिंग व ट्यूशन सेंटर चलानेवालों के साथ बैठक करके सदर एसडीओ ने कई विषयों पर चर्चा की थी. स्कूल व कॉलेज के समय में कोचिंग व ट्यूशन सेंटर को बंद […]

नवादा नगर : शैक्षणिक माहौल को सुधारने की कवायद के तहत कोचिंग व ट्यूशन सेंटर चलानेवालों से भी मदद करने की अपील की गयी है. कोचिंग व ट्यूशन सेंटर चलानेवालों के साथ बैठक करके सदर एसडीओ ने कई विषयों पर चर्चा की थी. स्कूल व कॉलेज के समय में कोचिंग व ट्यूशन सेंटर को बंद रखने व स्कूलों में इंटर की पढ़ाई में सहयोग करने की बता कही थी. इसी कड़ी में पूर्व में लिए गये आवेदन के आधार पर निबंधन की प्रक्रिया शुरू किया जा रहा है.

पूर्व डीएम आदेश तितरमारे के समय में कोचिंग व ट्यूशन सेंटर को निबंधन के लिए आवेदन लिया गया था. कुल 160 संस्थानों द्वारा पांच हजार के ड्राफ्ट के साथ निबंधन के लिए आवेदन किया गया था. उसके बाद इस दिशा में कोई प्रयास नहीं हुआ. सदर एसडीओ राजेश कुमार के प्रयास से स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था को ठीक करने की कवायद को लेकर फिर से कोचिंग संस्थानों को निबंधित करने का काम शुरू किया गया है. शिक्षा विभाग द्वारा संस्थानों के फाइलों को ढूंढ कर कार्रवाई शुरू की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >