रखरखाव की व्यवस्था नहीं होने से बढ़ी परेशानी
नवादा सदर : नगर पर्षद कार्यालय में स्थान के अभाव के कारण कागजात के रखरखाव में काफी परेशानी हो रही है. जगह के अभाव में खुले में रखे गये महत्वपूर्ण कागजात को दीमक चाट रहे हैं.
बरसात के इन दिनों में पानी से कागजात पूरी तरह गल कर बरबाद हो रहे हैं. वर्षों से रैक पर रखे गये कागजात अब संयोगने लायक भी नहीं बचा है. कई वर्षों से ऐसे कागजात व महत्वपूर्ण संचिका की देखभाल नहीं की गयी है. इस संबंध में नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि स्थान के अभाव के कारण संचिकाओं को कपड़ों में बांध कर रखा गया है. वैसे कागजात की कोई जरूरत नहीं होने के कारण निकाला नहीं जाता है. स्थान होने पर ही कागजात सुरक्षित रह पायेंगे.
