शहर के पांच स्थानों पर बनेंगे पुलिस पिकेट

अपराध के ग्राफ को रोकने के लिए बनी रणनीति वाहनों की जांच को लेकर लगाये जायेंगे बैरियर नवादा सदर. शहर में बढ़ती अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नवादा पुलिस ने नयी रणनीति तैयार की है. छिनतई की घटना पर रोक, शराब व शराबियों को पकड़ने के लिए शहर के पांच स्थानों पर […]

अपराध के ग्राफ को रोकने के लिए बनी रणनीति
वाहनों की जांच को लेकर लगाये जायेंगे बैरियर
नवादा सदर. शहर में बढ़ती अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नवादा पुलिस ने नयी रणनीति तैयार की है. छिनतई की घटना पर रोक, शराब व शराबियों को पकड़ने के लिए शहर के पांच स्थानों पर पुलिस पिकेट बनाने की योजना तैयार की गयी है. अपराध की घटनाओं को अंजाम देकर फरार होनेवाले अपराधियों को पकड़ने के लिए कई और रणनीति बनायी गयी है.
पुलिस कप्तान विकास बर्मन ने बताया कि बैंक से पैसा निकाल कर जाने वाले लोगों को झपट्टा गिरोह अपना शिकार बनाते हैं. ऐसे गिरोह की पहचान करने व उसे सलाखों के पीछे डालने के लिए योजना तैयार की गयी है. जरूरत होने पर सभी पिकेट के समीप बैरियर लगाकर वाहनों की जांच भी की जायेगी. इन स्थानों पर तैनात रहनेवाले पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने को कहा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >