नालियों के ढक्कन खुले लोगों की परेशानी बढ़ी

नवादा नगर : अंसारनगर के आधे से अधिक एरिया में वार्ड 31 का क्षेत्र फैला हुआ है. इराकी स्कूल से बुढिया होटल तक के दायरे में वार्ड के अलग-अलग रूप देखने को मिलता है. इराकी स्कूल वाले गली पक्की के साथ ढक्कन लगी नालियों काफी हद तक सफाई दिखती है, वहीं मसजिद गली में कई […]

नवादा नगर : अंसारनगर के आधे से अधिक एरिया में वार्ड 31 का क्षेत्र फैला हुआ है. इराकी स्कूल से बुढिया होटल तक के दायरे में वार्ड के अलग-अलग रूप देखने को मिलता है. इराकी स्कूल वाले गली पक्की के साथ ढक्कन लगी नालियों काफी हद तक सफाई दिखती है, वहीं मसजिद गली में कई स्थानों पर ढक्कन टूटे हुए थे. आगे एक गली में पूरे नाली का ढक्कन टूटा हुआ था. वार्ड में नगर पर्षद द्वारा निर्गत फंड के अलावे अतिरिक्त किसी और राशि वार्ड के विकास के लिए नहीं लाया जा सका है. नगर पर्षद से सभी वार्डों में आवंटित किये गये.
राज्य निधि, चतुर्थ वित्त आयोग, बीआरजीएफ, 14 वां वित्त आदि से राशि का आवंटन हुआ है. वार्ड के कई गलियों में अब भी पक्की नाली व गली बनने का इंतजार है.
नालियों की नहीं होती नियमित सफाई : वार्ड के लोगों ने कहा कि नियमित रूप से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण सबसे अधिक परेशानी हो रही है. रास्ते में नालियों के जाम रहने के कारण सड़कों पर ही पानी जमा हो जाता है, जो आने-जाने वाले के लिए समस्या का कारण बनता है. वार्ड के कुछ लोगों ने काम को सराहा तो कुछ ने सफाई नहीं होने व सरकारी योजनाओें का लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंच पाने की शिकायत भी की.
केरोसिन वितरण में है समस्या
वार्ड में केरोसिन तेल का वितरण पहले हॉकर द्वारा पांच अलग-अलग प्वाइंट पर किया जाता था. डीएम के आदेश के बाद इसे एक स्थान से जनवितरण दुकानदार द्वारा दिये जाने का प्रावधान बना दिया गया है. दूर क्षेत्र के लोग केरोसिन तेल लेने नहीं पहुंच पाते हैं. पार्षद के अनुसार यदि पहले वाली व्यवस्था होती है तो लोगों तक आसानी से तेल मिल पाता.
सरकारी योजनाएं नहीं मिलने की शिकायत : गरीब लोगों तक शौचालय योजना, आवास योजना, पेंशन योजना आदि का लाभ सही तरीके से नहीं मिलने का आरोप है. लोगों ने कहा कि सरकार की योजना सब तक नहीं पहुंच पा रहा है, यही कारण है कि वार्ड के लोग सभी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं.
शिक्षण संस्थान के मामले में है अव्वल : वार्ड मेंदो-दो इंटर स्तर के विद्यालय हैं. इराकी उर्दू गर्ल्स इंटर स्कूल व मोमिन हाइ स्कूल के साथ ही पास में ही सत्येंद्र इंटर स्कूल की सीमा वार्ड को छुती है. अल्पसंख्यक वार्ड होने के बाद भी शिक्षा के प्रति लोगों का झुकाव दिखता है. कई अच्छे प्राइवेट स्कूल वार्ड में चल रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >