''देशद्रोहियों को दी जाये फांसी की सजा''

नवादा (नगर) : पड़ोसी जिला के बिहारशरीफ में पाकिस्तानी झंडा फहराये जाने की हर ओर निंदा हो रही है. मुख्यमंत्री के गृह जिला में इस प्रकार के देशद्रोही कार्य के खिलाफ लोगों ने खुल कर आवाज उठाया. हैप्पी इंडिया के तन्ने पठान ने कहा कि बाहरी ताकतों के साथ ही अपने आस्तीन में छुपे गद्दारों […]

नवादा (नगर) : पड़ोसी जिला के बिहारशरीफ में पाकिस्तानी झंडा फहराये जाने की हर ओर निंदा हो रही है. मुख्यमंत्री के गृह जिला में इस प्रकार के देशद्रोही कार्य के खिलाफ लोगों ने खुल कर आवाज उठाया. हैप्पी इंडिया के तन्ने पठान ने कहा कि बाहरी ताकतों के साथ ही अपने आस्तीन में छुपे गद्दारों को सबक सिखाने की जरूरत है.
पटना में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों के बाद बिहारशरीफ में हुई घटना दुख का विषय है. तन्ने पठान ने कहा कि दोषियों को पकड़ा जाये व उन देश द्रोहियों को फांसी की सजा दी जाये, ताकि देश में रहकर पाकिस्तान की बात करने वालों को देश की ताकत समझ में आये. उन्होंने कहा कि कुछ आस्तीन के सांपों की वजह से पूरा इस्लाम बदनाम हो रहा है. घर के अंदर छिपे इन गद्दारों को एक साथ मिल कर खत्म करने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >