नगर पर्षद में होने लगा नक्शा पास

नवादा (सदर) : लगभग छह माह से बंद पड़े नक्शा पास करने का काम एक बार फिर से नगर पर्षद में शुरू हो गया है. अब जमा किये गये आवेदन व नक्शा को पास करने के बाद संबंधित व्यक्ति को वापस दे दिया गया है. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि […]

नवादा (सदर) : लगभग छह माह से बंद पड़े नक्शा पास करने का काम एक बार फिर से नगर पर्षद में शुरू हो गया है. अब जमा किये गये आवेदन व नक्शा को पास करने के बाद संबंधित व्यक्ति को वापस दे दिया गया है. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि नगर पर्षद में कार्य करने वाले आर्किटेक्चर द्वारा नक्शा को सभी स्तर पर जांच करने के बाद ही पारित किया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि बगैर नक्शा के मकान बनाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. नगर पर्षद में नक्शा पास होने का काम शुरू होने के बाद नये मकान बनाने की उम्मीद लगाये बैठे लोगों में खुशी देखी जा रही है. गौरतलब है कि छह महीनों से नक्शा पास होने का काम बंद पड़ा था, ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >