पकरीबरावां : मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रखंड मुख्यालय में अखाड़ी पूजा संपन्न हुआ. पूजा को अंतिम रूप प्रदान होने तक एसडीओ राजेश कुमार, पकरीबरावां एसडीपीओ रामपुकार सिंह, बीडीओ रवि जी, सीओ राजेश रंजन, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सहित कई अन्य मुस्तैद रहे . चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात किये गये थे. मुख्यालय की मॉनीटरिंग के लिए एसआइ अनिल कुमार सहित कई अन्य को लगाया गया था. यह पूजा को लेकर पिछले दो वर्ष पूर्व दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. इसे प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद सुलझाया जा सका था. उक्त पूजा को लेकर हाइ वोल्टेज ड्रामा भी हुआ था.
इसमें जिले के कई आलाधिकारी को कैंप करना पड़ा था. लगातार एक सप्ताह तक यह ड्रामा चलता रहा, तब जाकर प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों के सहयोग से उस मामले पर काबू पाया था. प्रत्येक वर्ष अखाड़ी पूजा के दौरान यहां तब से ही कड़ी सुरक्षा का प्रबंध होती है. लगातार जिला प्रशासन सहित स्थानीय प्रशासन पूजा समिति से संपर्क साधती रही और जल्द से जल्द पूजा व बली की प्रथा को पूरा करने का आदेश दिया जाता रहा, तब जाकर तीन बजे दोपहर को पूजा का कार्य संपन्न हो सका.
