बीमारी से बचाव ही सर्वोत्तम उपाय

नवादा : बरसात के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप काफी बढ़ जाता है. डेंगू, मस्तिष्क ज्वर, मलेरिया आदि के रोगियों की संख्या अस्पतालों में बढ़ने लगती है. ऐसे में जिला प्रशासन ने लोगों को जागरूक करना शुरू किया है. किसी भी रोग से निबटने हेतु बचाव ही सर्वोत्तम उपाय होता है. इस पहल […]

नवादा : बरसात के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप काफी बढ़ जाता है. डेंगू, मस्तिष्क ज्वर, मलेरिया आदि के रोगियों की संख्या अस्पतालों में बढ़ने लगती है. ऐसे में जिला प्रशासन ने लोगों को जागरूक करना शुरू किया है. किसी भी रोग से निबटने हेतु बचाव ही सर्वोत्तम उपाय होता है. इस पहल पर जोर देते जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मच्छरों से होनेवाली बीमारियों से बचाव के लिए कूलर, एसी व फ्रिज के ट्रे में एक सप्ताह से अधिक पानी जमा नहीं रहने दें. गमला, फलदान या अन्य ऐसे पात्र जिसमें पानी जमा रहता है उसमें ज्यादा दिन पानी नहीं रहने दें.

डेंगू संक्रमण से बचने के लिए पूरी बाजू वाले व शरीर को ढ़कने वाले वस्त्र पहनने, घर के आस-पास साफ-सफाई व जमा पानी और गंदगी पर कीटनाशक दवाई का प्रयोग करना चाहिए. अपने आस-पास जमे हुए पानी पर मिट्टी का तेल डालने पर डेंगू के मच्छर नहीं पनप पाते हैं. साथ ही याद रखें कि हर बुखार डेंगू नहीं होता है. बीमारी के लक्षण होने पर बिना समय गंवाये चिकित्सक से संपर्क करें. समय पर उपचार कराने से डेंगू के मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो जाते हैं.

तेज बुखार होने पर एस्प्रीन व ब्रुफेन की गोलियां इस्तेमाल नहीं करें, इसके लिए पारासीटामोल सुरक्षित दवा है. विशेष जानकारी के लिए जिला वेक्टर वॉर्न डिजीज नियंत्रण पदाधिकारी नवादा के मोबाइल नंबर-9470003528 पर संपर्क करने की सलाह दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >