अवैध ढुलाई करनेवाले वाहनों पर रखें नजर : डीएम

नवादा (कार्यालय) : आंतरिक संसाधन के तहत सभी संबंधित विभाग शत-प्रतिशत राजस्व की वसूली करें. लक्ष्य को पूरा नहीं करनेवालों पर कार्रवाई होंगी. बैठक में शामिल नहीं होने वाले कई अधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दी गयी है. उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है. उक्त बातें जिला पदाधिकारी मनोज कुमार ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय […]

नवादा (कार्यालय) : आंतरिक संसाधन के तहत सभी संबंधित विभाग शत-प्रतिशत राजस्व की वसूली करें. लक्ष्य को पूरा नहीं करनेवालों पर कार्रवाई होंगी. बैठक में शामिल नहीं होने वाले कई अधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दी गयी है. उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है. उक्त बातें जिला पदाधिकारी मनोज कुमार ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित आंतरिक संसाधन की बैठक में समीक्षा के क्रम में कही. उन्होंने निबंधन, परिवहन, वाणिज्यकर, खनन आदि के पदाधिकारियों को विशेष रूप से गंभीरता पूर्वक प्रयास कर राजस्व वृद्धि करने का निर्देश दिया.
नप के कार्यों को सराहा : नगर पर्षद (नप) नवादा की समीक्षा के क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी नगर पर्षद द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में उसके पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 195 प्रतिशत अधिक राजस्व की वसूली की गयी. पूरे बिहार में नवादा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. लगभग एक करोड़ 38 लाख राजस्व संग्रह किया गया है. इसमें एक करोड़ छह लाख होल्डिंग टैक्स के रूप में व 32 लाख अन्य कर के रूप में वसूली की गयी है.
डीएम ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि निजी संस्थाओं द्वारा बेतरतीब व अवैध रूप से लगाये गये होर्डिंगों की जांच कर अविलंब उसे हटायें. उन्होंने उत्पाद अधीक्षक को निर्देश दिया कि अपने सूचना व निगरानी तंत्र को मजबूत बनाकर बाहर से आनेवाले किसी भी प्रकार के शराब व उसमें शामिल नेटवर्क पर कड़ी निगाह रखें.
बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकर : इसके अतिरिक्त वन प्रमंडल, समेकित जांच चौंकी रजौली, नगर पंचायत वारिसलीगंज व हिसुआ, राष्ट्रीय बचत, परिवहन आदि विभागों के आंतरिक संसाधनों की समीक्षा कर राजस्व वसूली का जायजा लिया. डीएम ने बैठक में अनुपस्थित औषधि निरीक्षक नवादा, कार्यपालक अभियंता विद्युत,कार्यपालक अभियंता फूलवरिया नहर प्रमंडल नवादा, श्रम प्रवर्तन निरीक्षक नवादा, अनुज्ञापन पदाधिकारी नवादा, प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नवादा, मोटरयान निरीक्षण नवादा, वाणिज्यकर आयुक्त सह प्रभारी रजौली जांच चौकी नवादा आदि के पदाधिकारियों को स्पष्टीकरण के साथ वेतन बंद करने का निर्देश दिया. बैठक में प्रभारी राजस्व पदाधिकारी वीणा प्रसाद, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पर्षद नवादा कृष्ण मुरारी, जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी सतीष चंद्र झा, जिला खनन पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >