सीएस कार्यालय के लिपिक की धौंस से कर्मचारियों में नाराजगी

नवादा (सदर) : सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत एक लिपिक द्वारा कर्मचारियों पर धौंस दिखाये जाने से जिले के स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों व चिकित्सकों में नाराजगी देखी जा रही है. बिहारशरीफ के रहनेवाले सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक राजीव कुमार रंजन द्वारा बुधवार की शाम विभाग के कुछ कर्मियों व पदाधिकारियों को सदर अस्पताल […]

नवादा (सदर) : सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत एक लिपिक द्वारा कर्मचारियों पर धौंस दिखाये जाने से जिले के स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों व चिकित्सकों में नाराजगी देखी जा रही है. बिहारशरीफ के रहनेवाले सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक राजीव कुमार रंजन द्वारा बुधवार की शाम विभाग के कुछ कर्मियों व पदाधिकारियों को सदर अस्पताल परिसर में जाति का धौंस दिखा कर अपमानित किया जा रहा है.
कर्मियों के बीच लिपिक द्वारा यह कहा जाता है कि मेरे जिले के मुख्यमंत्री हैं मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मियों ने बताया कि सिविल सर्जन कार्यालय का लिपिक होने के कारण राजीव पहले भी कर्मियों व पदाधिकारी को अपमानित करता रहा है़ इस संबंध में जब सिविल सर्जन से शिकायत की जाती है तो कोई कार्रवाई नहीं होती है. राजीव सिविल सर्जन का चहेता बना है. इसके कारण कोई कार्रवाई नहीं होती. एक जाति विशेष को अपमानित किये जाने से समाज के लोगों में रोष है.
जदयू नेता हरि कृपाल तथा नेजाम खां कल्लू ने ऐसे कर्मियों को हटाने तथा कार्रवाई करने की मांग की है. नेजाम खां ने कहा है कि ऐसे लोगों के कारण सरकार की छवि धूमिल हो रही है. कल्लू ने सिविल सर्जन से कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि जल्द ही उसे हटाया नहीं गया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. इस संबंध में सिविल सर्जन श्रीनाथ प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच कर उक्त लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >