20 लाख ठगी के मामले में व्यापारी को भेजा जेल

सीमेंट दुकान में पार्टनर बनाने के लिए छह लोगों से लिये थे 20 लाख रुपये नवादा (सदर) : शहर के बीआइपी मुहल्ला में रहनेवाले व्यापारी विजय कुमार आलोक उर्फ डब्लू शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. डब्लू शर्मा पर छह लोगों से धंधा में पार्टनर बनाने के नाम पर 20 लाख 33 […]

सीमेंट दुकान में पार्टनर बनाने के लिए छह लोगों से लिये थे 20 लाख रुपये
नवादा (सदर) : शहर के बीआइपी मुहल्ला में रहनेवाले व्यापारी विजय कुमार आलोक उर्फ डब्लू शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. डब्लू शर्मा पर छह लोगों से धंधा में पार्टनर बनाने के नाम पर 20 लाख 33 हजार रुपये लेकर ठगी करने का आरोप है.
रविवार को शहर के बाइपास स्थित चाहत होटल में खाना खाने के दौरान ठगी के शिकार हुए लोगों ने डब्लू शर्मा को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. नगर थाना इंस्पेक्टर अंजनी कुमार ने बताया कि डब्लू शर्मा पर कई लोगों का पैसा लेकर ठगी करने का आरोप है. इससे संबंधित लिखित आवेदन पर थाने में एफआइआर के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
रोह थाना क्षेत्र के महकार निवासी सुरेंद्र यादव ने लिखित आवेदन में कहा है कि सीमेंट दुकान में पार्टनर बनने के नाम पर पांच लाख रुपये डब्लू शर्मा ने लिया था. परंतु कई माह से हिसाब-किताब नहीं होने पर खोजबीन की गयी, तो वह फरार पाया गया. इसी तरह की बातें आंती के आलोक कुमार मिश्र ने तीन लाख, तनिक सिंह ने तीन लाख 83 हजार, मिर्जापुर निवासी मुन्ना कुमार ने दो लाख 50 हजार रुपये, कमालपुर के मोहम्मद प्रवेज आलम ने चार लाख रुपये व कौआकोल के ललन प्रसाद ने दो लाख रुपये धंधा में पार्टनर के नाम पर दिये जाने की शिकायत की है. पुलिस ने लिखित शिकायत के बाद नगर थाने में भादवि की धारा 420 व 406 के तहत कांड संख्या 343/2016 दर्ज किया गया है.
सभी लोगों ने किसी ना किसी व्यक्ति के सामने रुपये देने की बात लिखी है. लोगों द्वारा पकड़कर पुलिस को सौंपे जाने के बाद सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने भी आरोपी डब्लू शर्मा से पूछताछ की है. गौरतलब है कि पिछले चार महीनों से व्यवसायी डब्लू शर्मा घर छोड़कर दूसरे शहर में शरण लिये हुए था. इस मामले में डब्लू शर्मा ने कुछ भी बोलने से इनकार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >