रजौली में भी शराब के साथ युवक पकड़ाया

रजौली : सोमवार को रजौली इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता द्वारा हरदिया सेक्टर ए निवासी महेंद्र रजक के घर में छापेमारी की. यहां से पुलिस ने 50 देशी व विदेशी शराब की बोतलें मिलीं. साथ ही महेंद्र रजक के पुत्र धर्मेंद्र रजक को पुलिस ने घर से ही गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक के […]

रजौली : सोमवार को रजौली इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता द्वारा हरदिया सेक्टर ए निवासी महेंद्र रजक के घर में छापेमारी की. यहां से पुलिस ने 50 देशी व विदेशी शराब की बोतलें मिलीं. साथ ही महेंद्र रजक के पुत्र धर्मेंद्र रजक को पुलिस ने घर से ही गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार युवक के घर से एंपीरियर ब्लू का 750 एमएल का एक बोतल, 180 एमएल की नीव सात पीस व 41 देशी पाउच बरामद किया गया है. यह झारखंड के कोडरमा से गांव में लाकर दोगुना दामों में शराब की बिक्री करता था. रजौली थाने की पुलिस ने दो दिनों में लगातार दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. पता चला है कि शराबबंदी के बाद भी रजौली व इसके आसपास के इलाकों में शराब का बड़ा कारोबार चल रहा है. लोगों का मानना है कि झारखंड में खुली बिक्री होने के कारण रजौली के गांवों में यह आसानी से पहुंच जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >