घर में बना रहा था बम विस्फोट से मकान ध्वस्त

चार घायल, घायलों में एक महिला सहित तीन भागने में सफल एक घायल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो पाइप बम बरामद रजौली (नवादा) : जिले के सिरदला थाना क्षेत्र की खनपुरा पंचायत के परतापुर गांव में बासुदेव राजवंशी उर्फ बासो राजवंशी के घर में बम बनाते समय विस्फोट हो गया. शनिवार की दोपहर करीब […]

चार घायल, घायलों में एक महिला सहित तीन भागने में सफल

एक घायल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो पाइप बम बरामद
रजौली (नवादा) : जिले के सिरदला थाना क्षेत्र की खनपुरा पंचायत के परतापुर गांव में बासुदेव राजवंशी उर्फ बासो राजवंशी के घर में बम बनाते समय विस्फोट हो गया. शनिवार की दोपहर करीब एक बजे हुई इस घटना में मकान ध्वस्त हो गया व चार लोग घायल हो गये. हालांकि, इनमें एक महिला सहित तीन लोग घायल अवस्था में ही भागने में कामयाब रहे.
मौके पर पहुंची पुलिस ने एक घायल व्यक्ति को गिरफ्तार किया. उसकी पहचान नवादा जिले के ही रोह थाने के डुमरी गांव के रहनेवाले शंभु मिस्त्री के बेटे उपेंद्र मिस्त्री के रूप में की गयी है. पुलिस ने घटनास्थल से दो पाइप बम बरामद किये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >