दलित छात्रों पर जुल्म कर रही सरकार

भाकपा माले व आइसा इनौस ने निकाल प्रतिकार मार्च मुख्यमंत्री का पुतला फूंका कर जताया आक्रोश दलित छात्र की आत्महत्या की कोशिश मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की नवादा (नगर) : आर्ट्स कॉलेज पटना में दलित छात्र द्वारा आत्महत्या की कोशिश किये जाने व मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग को […]

भाकपा माले व आइसा इनौस ने निकाल प्रतिकार मार्च

मुख्यमंत्री का पुतला फूंका कर जताया आक्रोश
दलित छात्र की आत्महत्या की कोशिश मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की
नवादा (नगर) : आर्ट्स कॉलेज पटना में दलित छात्र द्वारा आत्महत्या की कोशिश किये जाने व मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर भाकपा माले व आइसा इनौस ने प्रतिकार मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया व प्रजातंत्र चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका. आंबेडकर पार्क से निकाला गया जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ प्रजातंत्र चौक पर पहुंचा, जहां नेताओं ने कहा कि सामाजिक न्याय की बात करनेवाले नीतीश कुमार के राज्य में आर्ट्स कॉलेज पटना में दलित छात्र द्वारा आत्महत्या की कोशिश करनी पड़ रही है.
कॉलेज के प्राचार्य को निलंबित करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की गयी. भाकपा माले के सचिव नरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नीतीश सरकार केंद्र सरकार के रास्ते पर चल कर दलित छात्रों पर जुल्म कर रही है. मेधा घोटाले के अपराधियों को पकड़ने व दोषियों को सजा देने की मांग की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >