कंप्यूटर से प्रिंटेड कागजात पर भूमि का निबंधन शुरू

निबंधन कार्यालय में जमीन का हस्तलिखित निबंधन बंद हस्तलिखित दस्तावेज से छेड़छाड़ पर रोक लगाने के लिए सरकार के निर्देश पर जिला मुख्यालय स्थित निबंधन कार्यालय में कंप्यूटर से प्रिटेंड दस्तावेज पर गुरुवार को निबंधन कार्य शुरू हो गया़ हस्तलिखित कागजात पर जमीन व मकान का निबंधन कार्य बंद कर दिया गया है़ नवादा (सदर) […]

निबंधन कार्यालय में जमीन का हस्तलिखित निबंधन बंद
हस्तलिखित दस्तावेज से छेड़छाड़ पर रोक लगाने के लिए सरकार के निर्देश पर जिला मुख्यालय स्थित निबंधन कार्यालय में कंप्यूटर से प्रिटेंड दस्तावेज पर गुरुवार को निबंधन कार्य शुरू हो गया़ हस्तलिखित कागजात पर जमीन व मकान का निबंधन कार्य बंद कर दिया गया है़
नवादा (सदर) : राज्य सरकार के निर्देश पर बुधवार से जिला मुख्यालय स्थित निबंधन कार्यालय में हस्तलिखित कागजात पर जमीन व मकान का निबंधन कार्य बंद कर दिया गया है. कंप्यूटर से प्रिंटेड दस्तावेज प्रस्तुत करनेवालों का निबंधन कार्य शुरू कर दिया गया है. कंप्यूटर से प्रिंटेड दस्तावेज शुरू होने के बाद कंप्यूटर दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ना शुरू हो गया.
भूमि व मकान का निबंधन कराने पहुंचे लोगों को दस्तावेज नवीस उन्हें कंप्यूटरीकृत कागजात तैयार करने में सहयोग कर रहे हैं. गुरुवार को कंप्यूटर से प्रिंटेड दस्तावेज पर ही भूमि व मकान का निबंधन कार्य किया गया. पहले दिन जानकारी के अभाव में कई लोग हस्तलिखित दस्तावेज पर ही निबंधन कराने पहुंचे, परंतु विभागीय आदेश के बाद उन्हें कंप्यूटर से प्रिंटेड दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद निबंधन किया गया.
व्यवस्था से लोगों को होगी सहूलियत : निबंधन विभाग की ओर से शुरू नयी व्यवस्था से लोगों को काफी सहूलियत होगी.
घर बैठे ही अपने कंप्यूटर से दस्तावेज की प्रिंट निकाल कर निबंधन कार्य के लिए प्रस्तुत कर सकते हैं. इस व्यवस्था के बाद दस्तावेज से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है. पहले हस्तलिखित दस्तावेज होने पर लोगों द्वारा वैसे ही लिखावट में शब्दों से छेड़छाड़ किया जाता था. निबंधन महानिरीक्षक केके पाठक ने नयी व्यवस्था के तहत ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कंप्यूटर से प्रिंटेड दस्तावेज पर निबंधन कराने का आदेश दिया है. नयी व्यवस्था के बाद दस्तावेज नवीस अब अपनी कलम का उपयोग नहीं कर पायेंगे.
ऑनलाइन दस्तावेज पर भी होगा भूमि व मकान का निबंधन
सरकार की नयी व्यवस्था के बाद ऑनलाइन दस्तावेज प्रस्तुत करनेवाले पक्षकारों का भी निबंधन किया जायेगा. इस व्यवस्था के तहत निबंधन शुल्क ऑनलाइन निबंधन विभाग के साइट पर जमा करना होगा. साथ ही डीड का प्रारूप भी ऑनलाइन उपलब्ध होगा, जिसे पक्षकार भर कर निबंधन विभाग की साइट पर जमा कर सकेंगे. इसके बाद उन्हें निबंधन कराने की तिथि दी जायेगी. निर्धारित तारीख को दोनों पक्षकार उपस्थित होकर एकरारनामा व हस्ताक्षर कर सकेंगे. इस व्यवस्था के बाद कंप्यूटर से प्रिंटेड दस्तावेज उपलब्ध कराने व दस्तावेज नवीस की कोई आवश्यकता नहीं होगी.
क्या कहते हैं अधिकारी
निबंधन विभाग में यह व्यवस्था 15 जून से लागू कर दी गयी है. हस्तलिखित दस्तावेज में छेड़छाड़ को रोकने के लिए विभाग की ओर से कंप्यूटर से प्रिंटेड दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया है. यह व्यवस्था से लोगों को काफी फायदा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >