नवादा (नगर) : शहर की सड़कों पर भी हर दिन सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है. मुख्य सड़कों व मुहल्ले की गलियों में कूड़े-कचरे का उठाने की व्यवस्था ठीक नहीं रहने से चहुंओर गंदगी से पटी है़ खासकर सब्जी बाजार के इलाकों में कचरे पसरा रहने से खरीदारी को आनेवाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है. जामा मसजिद के आसपास की स्थिति और भी खराब बतायी जाती है. इसके कारण रोजेदारों व नमाजियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है. इधर, शहर के मिरजापुर वार्ड नंबर 25 के निवासियों को भी नियमित कूड़े नहीं उठाव होने से परेशानी हो रही है.
इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बाद सफाई नहीं होने से लोगों में भारी रोष है़ लोगों ने अब सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है़ साथ ही कहा है कि इसके लिए जिम्मेवार प्रशासन के अधिकारी होंगे.
