वारिसलीगंज : राज्य सरकार के मुखिया नीतीश कुमार शराबबंदी को लेकर दृढ़ संकल्पित है. लेकिन शराब माफिया अपने हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं. यही कारण है कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र के रसनपुर गांव में संतोष मांझी सहित तीन लोगों के घर में थानाध्यक्ष मृत्युंजय प्रसाद सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर कई लीटर शराब बरामद किया गया. वहीं तकरीबन 50 से 60 लीटर अवैध शराब बनाने की सामग्री को पुलिस द्वारा नष्ट किया गया.
हालांकि शराब माफिया पुलिस को देखते ही भाग निकले. गौरतलब है कि शराबबंदी के पूर्व रसनपुर गांव में अवैध शराब बनाने का लघु उद्योग स्थापित था. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रसनपुर गांव के तीन घरों में छापेमारी की गयी. इसमें किसी के घर से तैयार अवैध शराब तो किसी के घर से शराब बनाने की सामग्री बरामद किया गया. इनलोगों पर नयी उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी
