बॉर्डर पर फिर पांच शराबी पकड़ाये

पूर्ण शराबबंदी को लेकर पुलिस व उत्पाद विभाग चला रहा संयुक्त अभियान पुलिस अधीक्षक ने सभी थानेदारों को दिये जीरो टॉलरेंस के निर्देश उत्पाद विभाग की टीम भी जगह जगह कर रही छापेमारी नवादा (सदर) : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू किये जाने के साथ ही जिले में शराब पर जीरो टॉलरेंस बनाने को लेकर […]

पूर्ण शराबबंदी को लेकर पुलिस व उत्पाद विभाग चला रहा संयुक्त अभियान
पुलिस अधीक्षक ने सभी थानेदारों को दिये जीरो टॉलरेंस के निर्देश
उत्पाद विभाग की टीम भी जगह जगह कर रही छापेमारी
नवादा (सदर) : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू किये जाने के साथ ही जिले में शराब पर जीरो टॉलरेंस बनाने को लेकर पुलिस व उत्पाद विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है. सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देकर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करने की बात कही है.
वहीं उत्पाद विभाग जिले के सीमा दिबौर चेक पोस्ट के साथ-साथ अन्य स्थानों पर भी छापेमारी कर शराब पीने, बनाने व बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है. राज्य सरकार के निर्देश के बाद झारखंड की सीमा से सटे नवादा जिले को अतिमहत्वपूर्ण मानते हुए पुलिस ने झारखंड की ओर से आनेवाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की तलाशी अभियान को और तेज कर दिया है. सुबह से लेकर देर रात तक उत्पाद विभाग की टीम ब्रेथ एनलाइजर मशीन के जरिये शराबियों की खोज करने में जुटी है.
उत्पाद विभाग की टीम ने बिहार-झारखंड की बॉर्डर पर पांच लोगों को शराब की जांच के दौरान गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक प्रेम प्रकाश ने बताया कि झारखंड की ओर से आ रहे एक वाहन की जांच के दौरान विभाग के अधिकारियों ने चार लोगों को नशे की हालत में बस से गिरफ्तार किया गया है. जबकि बस पर थैले में छुपा कर रखे 750 एमएल शराब के साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है.
उन्होंने बताया कि पटना के दीदारगंज के रहने वाले महेश कुमार, शिवशंकर कुमार, मनोज कुमार व संजय कुमार को नशे की हालत में ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच के बाद बस से गिरफ्तार किया गया. जबकि शराब के साथ बैठे वजीरगंज के राजेश पांडेय को भी उसी बस से गिरफ्तार किया गया.
सभी गिरफ्तार लोगों को उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत जेल भेज दिया गया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि बॉर्डर इलाके पर चल रहे सघन अभियान से ऐसे शराबियों की गिरफ्तारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >