शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

गोविंदपुर : प्रखंड के गोविंदपुर डीह पोखर पर मंगलवार की रात लगभग 8:30 बजे उत्पाद विभाग व स्थानीय थाने की पुलिस ने गोविंदपुर थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में छापेमारी कर देशी शराब का निर्माण करने के दौरान दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से 15 टीन फूला हुआ जावा महुआ तथा […]

गोविंदपुर : प्रखंड के गोविंदपुर डीह पोखर पर मंगलवार की रात लगभग 8:30 बजे उत्पाद विभाग व स्थानीय थाने की पुलिस ने गोविंदपुर थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में छापेमारी कर देशी शराब का निर्माण करने के दौरान दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से 15 टीन फूला हुआ जावा महुआ तथा तीन टीन सूखा महुआ भी बरामद किया है.
पुलिस ने आठ लीटर शराब भी बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन ने बताया कि इस मामले में स्व सिकंदर चौधरी की पत्नी रेखा देवी व भत्तू चौधरी की पत्नी बसंती देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है तथा दोनों के खिलाफ अवैध शराब निर्माण अधिनियम के तहत एफआइआर भी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >