किसानों को मिले हर सहायता

इस बार जिले की 80 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती करने का लक्ष्य इस बार जिले के 80 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती होगी. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के शुरुआत में देरी के साथ ही उर्वरक की उपलब्धता की चर्चा कृषि टास्क फोर्स की बैठक में की गयी. खेती के अलावे […]

इस बार जिले की 80 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती करने का लक्ष्य
इस बार जिले के 80 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती होगी. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के शुरुआत में देरी के साथ ही उर्वरक की उपलब्धता की चर्चा कृषि टास्क फोर्स की बैठक में की गयी. खेती के अलावे पशुपालन व मछली पालन को बेहतर बनाने की बात भी बतलायी गयी.
नवादा (नगर) : जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक मंगलवार को डीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में आयोजित हुई. बैठक में खरीफ फसलों में धान की खेती के लिए की जा रही तैयारियों पर चर्चा की गयीं. जिला कृषि पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि जिले में धान के बीज की बुआई मृगशिरा नक्षत्र से शुरू होगी. रोहणी नक्षत्र में जिले में बुआई शुरू नहीं हुर्इ है.
खरीफ फसल के अंतर्गत जिले के 91 हजार चार सौ हेक्टेयर भूमि में फसल से आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है. इसमें से 80 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती की जायेगी. जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप धान की उपज हो, इसके लिए किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध करा जाये. उर्वरक की उपलब्धता की जानकारी देते हुए डीएओ ने बताया कि जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं है और इसकी कालाबाजारी होने की भी कोई शिकायत नहीं मिल रही है.
डीएम ने आदेश दिया कि खरीफ की फसलों में किसी प्रकार से भी उर्वरक की कमी नहीं हो. इसके लिए सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को अलर्ट किया जाये. बैठक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की प्रगति की जानकारी ली. डीएओ ने बताया कि इस योजना के तहत काम शुरू नहीं हुआ है. लेकिन योजना का डीपीआर तैयार कर लिया गया है.
पशुओं का टीकाकरण कार्य पूरा कराने का आदेश: डीएम ने टास्क फोर्स की बैठक में पशुपालन विभाग के अधिकारी को हर हाल में बरसात से पहले पशुओं का टीकाकरण कार्य पूरा करने का आदेश दिया. पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि जिला में वैक्शिनेशन की दवा अभी उपलब्ध नहीं है.
दवा उपलब्ध होने के साथ ही पशुओं को टीका लगाने का काम शुरू कर दिया जायेगा. पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि जिला में पशुचारा की कमी नहीं है. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी सुनील कुमार, सहायक निदेशक उद्दयान रविकांत कुमार, मत्स्य पदाधिकारी शंभु प्रकाश, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई विभाग, कार्यपालक अभियंता फुलवरिया डैम, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >