हो जाएं सावधान, हेलमेट नहीं पहनने पर वाहन होंगे जब्त

अपराध व सुरक्षा को लेकर जिले भर में चलाये जायेंगे वाहन चेकिंग अभियान नवादा (सदर) : मंगलवार को सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर पूर्ण शराबबंदी को लागू करने के संकल्प को दोहराया तथा शराबबंदी से जुड़े मामलों की गिरफ्तारी में 15 दिनों के भीतर अनुसंधान रिपोर्ट पेश करने का […]

अपराध व सुरक्षा को लेकर जिले भर में चलाये जायेंगे वाहन चेकिंग अभियान
नवादा (सदर) : मंगलवार को सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर पूर्ण शराबबंदी को लागू करने के संकल्प को दोहराया तथा शराबबंदी से जुड़े मामलों की गिरफ्तारी में 15 दिनों के भीतर अनुसंधान रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया. ताकि ऐसे मामलों में स्पीडी ट्रायल चलाकर कार्रवाई की जा सके.
अपने कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध संगोष्ठी की बैठक के दौरान एसडीपीओ ने कहा कि जिले भर में सुरक्षा व अपराध रोकने के ख्याल से दो पहिया वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जायेगा. सभी थानेदारों को यह कहा गया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न मार्गों पर चेकपोस्ट लगाकर दो पहिया वाहन चालकों की जांच करें.
कागजता की जांच, डिक्की की जांच के साथ-साथ चालकों को हेलमेट पहनने की आवश्यकता पर सख्ती बतरने का निर्देश दिया. कहा कि ,बगैर हेलमेट के पाये जाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ-साथ वाहन भी जब्त किया जायेगा. जब तक की चालक अपना हेलमेट प्रस्तुत नहीं करेंगे वाहन को मुक्त नहीं किया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि जिले में बगैर हेलमेट वाहन चलाने के कारण हादसे में वृद्धि हो रही है.
इसलिए पुलिस प्रशासन वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक करने को लेकर यह अभियान चलायेगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वाहन चेकिंग के दौरान ऑन स्पॉट फाइन वसूले जायेंगे. एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों को चुनाव समाप्ति के उपरांत यह निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों के वारंटियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द सुनिश्चित करें.
उन्होंने कहा कि कांडों का निष्पादन भी जल्द से जल्द किया जाये. पुलिस-पब्लिक मैत्री को भी ध्यान में रखते हुए जनता के साथ मधुर व्यवहार बनायें. इस मौके पर नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अंजनी कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष, बुंदेलखंड थानाध्यक्ष, हिसुआ थानाध्यक्ष, नारदीगंज थानाध्यक्ष, कादिरगंज थानाध्यक्ष भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >