अपसढ़ पंचायत में सभी चुने गये निर्विरोध, मिले प्रमाणपत्र

वारिसलीगंज : पंचायत चुनाव में जिले का एक मात्र पंचायत अपसढ़ के मतदाताओं द्वारा मुखिया सहित अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव किया गया. मंगलवार को निर्विरोध प्रतिनिधियों को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ प्रभात केसरी ने प्रमाणपत्र सौंपा. प्रमाण पत्र पाने वालों में मुखिया राजकुमार सिंह, सरपंच प्रियंका देवी, पंचायत समिति सदस्य गीता देवी के अलावे […]

वारिसलीगंज : पंचायत चुनाव में जिले का एक मात्र पंचायत अपसढ़ के मतदाताओं द्वारा मुखिया सहित अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव किया गया. मंगलवार को निर्विरोध प्रतिनिधियों को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ प्रभात केसरी ने प्रमाणपत्र सौंपा. प्रमाण पत्र पाने वालों में मुखिया राजकुमार सिंह, सरपंच प्रियंका देवी, पंचायत समिति सदस्य गीता देवी के अलावे सभी वार्ड सदस्य व पंच मौजूद थे.

इस दौरान विधायक पति व पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह की उपस्थिति से खुशनुमा माहौल बना था. प्रमाण पत्र मिलने के बाद बाहर निकले प्रतिनिधियों को लोगो ने फूल मालाओं से लाद कर भव्य स्वागत किया. मौके पर अखिलेश सिंह ने कहा कि पंचायत के तमाम मतदाताओं के प्रयास से ये सफलता मिली है. अब मिलजुल कर काम करने की जरूरत है. मुखिया श्री सिंह ने कहा कि मतदाताओं के उम्मीद पर खरा उतरना व कदम से कदम मिला कर चलना प्राथमिकता में होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >