सीओ ने दिया अतिक्रमण हटाने का निर्देश धमौल. मुख्य बाजार स्थित तालाब पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है. अतिक्रमणकारियों का मनोबल इतना ऊंचा हो गया है कि लोग तालाब के किनारे ही बगीचे व गौशाला का निर्माण करना शुरू कर दिये हैं. इससे तालाब का अस्तित्व सिमटता जा रहा है़ एक ओर जहां तालाब की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा प्रोत्साहित किये जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अतिक्रमणकारी पूरे जोश-खरोश के साथ तालाब को अपने कब्जे में समेट रहे हैं. इधर, कई बुद्धिजीवियों ने तालाब का अतिक्रमण मुक्त कराने की गुहार अंचलाधिकारी से की है़ शिकायत के बाद अंचलाधिकारी राजेश रंजन गुरुवार को धमौल पहुंच कर पूरे तालाब का परिक्रमा कर अतिक्रमणकारी से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया़ उन्होंने यह भी कहा कि अगर अतिक्रमणकारी अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो पंचायत चुनाव के बाद अर्थमूवर लाकर अतिक्रमणमुक्त करा दिया जायेगा.
सीओ ने दिया अतक्रिमण हटाने का नर्दिेश
सीओ ने दिया अतिक्रमण हटाने का निर्देश धमौल. मुख्य बाजार स्थित तालाब पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है. अतिक्रमणकारियों का मनोबल इतना ऊंचा हो गया है कि लोग तालाब के किनारे ही बगीचे व गौशाला का निर्माण करना शुरू कर दिये हैं. इससे तालाब का अस्तित्व सिमटता जा रहा है़ एक ओर जहां तालाब की सुरक्षा […]
