नहीं मिल रहा जाम से छुटकारा

नहीं मिल रहा जाम से छुटकारापकरीबरावां.स्थानीय प्रशासन के लाख चाहने पर भी प्रखंड के लोगों को मुख्य बाजार में जाम से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है़ इसकी मुख्य वजह मुख्य बाजार में अतिक्रमण का होना है. एक तो मुख्य पथ संकीर्ण है दूसरी ओर फल व सब्जी विक्रेताओं द्वारा सड़क पर ही ठेला लगा […]

नहीं मिल रहा जाम से छुटकारापकरीबरावां.स्थानीय प्रशासन के लाख चाहने पर भी प्रखंड के लोगों को मुख्य बाजार में जाम से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है़ इसकी मुख्य वजह मुख्य बाजार में अतिक्रमण का होना है. एक तो मुख्य पथ संकीर्ण है दूसरी ओर फल व सब्जी विक्रेताओं द्वारा सड़क पर ही ठेला लगा दिये जाने से उसकी हालत और भी खराब हो जाती है़ जानकारी हो कि यह पथ देवघर, लछुआड़, कुमार जैसे प्रसिद्ध स्थलों का मुख्य मार्ग है़ इसके कारण वाहनों का अावागमन निरंतर होते रहता है़ वाहनों के मार्ग में गुजरने से मुख्य पथ में जाम घंटों लग जाता है़ पैंथर मोबाइल की टीम जब बाजार में रहते हैं तो जाम की स्थिति नहीं बनती है. जैसे ही बाजार से हटते हैं जाम स्थिति पुन: बन जाती है़ प्रखंड के कुछ प्रभुद्ध नागरिकों ने जिलाधिकारी से इस क्षेत्र में पहल करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >