होर्डग्सिं टैक्स वसूलने का मिला आदेश

होर्डिंग्स टैक्स वसूलने का मिला आदेश नवादा (सदर).नगर पर्षद क्षेत्र में होर्डिंग्स लगाने व प्रचार प्रसार करने आदि से टैक्स की वसूली करने के लिए नगर पर्षद ने ठेकेदार राजू कुमार को आदेश प्रदान किया है. 28 मार्च की तारीख में जारी पत्रांक 742 में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी ने कहा है कि वित्तीय वर्ष […]

होर्डिंग्स टैक्स वसूलने का मिला आदेश नवादा (सदर).नगर पर्षद क्षेत्र में होर्डिंग्स लगाने व प्रचार प्रसार करने आदि से टैक्स की वसूली करने के लिए नगर पर्षद ने ठेकेदार राजू कुमार को आदेश प्रदान किया है. 28 मार्च की तारीख में जारी पत्रांक 742 में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2016-17 के होर्डिंग्स बैनर से शुल्क वसूली के लिए किया गये डाक बंदोबस्ती में अत्यधिक बोली लगाने वाले वक्ता के रूप में चयन होने के बाद एक अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2017 तक टैक्स वसूली करने का आदेश दिया जाता है. गौरतलब हो कि इस बार होर्डिंग्स बैनर की डाक में पांच लाख 33 हजार रुपये की बोली लगा कर राजू कुमार ने यह निविदा हासिल की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >