झरझरी बचाने में बस पलटी, सात यात्री जख्मी

झरझरी बचाने में बस पलटी, सात यात्री जख्मी अलीगंज से नवादा आ रही थी यात्रियों से भरी बसनवादा (सदर).वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बाघीबरडीहा मोड़ के समीप गुरुवार की दोपहर यात्रियों से भरी एक बस गड्ढे में जा पलटी. इसमें बस पर सवार यात्रियों में से सात यात्री बुरी तरह जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के […]

झरझरी बचाने में बस पलटी, सात यात्री जख्मी अलीगंज से नवादा आ रही थी यात्रियों से भरी बसनवादा (सदर).वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बाघीबरडीहा मोड़ के समीप गुरुवार की दोपहर यात्रियों से भरी एक बस गड्ढे में जा पलटी. इसमें बस पर सवार यात्रियों में से सात यात्री बुरी तरह जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती किया गया है. पता चला है कि यात्रियों से भरी बस अलीगंज से नवादा आ रही थी. इसी दौरान बाघीबरडीहा मोड़ पर एक झरझरी रिक्शा को बचाने के क्रम में बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे बस गड्ढे में जा पलटी. इस घटना में अंजुनार के शिवधारी सिंह, पकरीबरावां बिहटा के गोपाल प्रसाद, बाघी के सुरेंद्र कुमार, अलीगंज के शोभा देवी सहित सात लोग बुरी तरह जख्मी हो गये, जिन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से दुर्घटनाग्रस्त बस से निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री हल्के रूप से चोटिल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय स्तर पर ही इलाज किया गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से ही बस में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला जा सका. जख्मी यात्रियों ने बताया कि झरझरी रिक्शा चालक की गलती के कारण यह हादसा हुआ है. ड्राइवर ने बचाने का प्रयास किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >