जलस्तर कम होने से बंद हो रहे चापाकल

जलस्तर कम होने से बंद हो रहे चापाकल पकरीबरावां. गरमी शुरू होते ही प्रखंड मुख्यालय में जलस्तर में काफी गिरावट आ गयी. कई चापाकल अभी से ही सूखने लगे हैं. पीएचइडी द्वारा इस क्षेत्र में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है. कई जगहों पर चापाकल बिल्कुल बंद हो गये हैं. कईयों तकनीकी खराबी […]

जलस्तर कम होने से बंद हो रहे चापाकल पकरीबरावां. गरमी शुरू होते ही प्रखंड मुख्यालय में जलस्तर में काफी गिरावट आ गयी. कई चापाकल अभी से ही सूखने लगे हैं. पीएचइडी द्वारा इस क्षेत्र में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है. कई जगहों पर चापाकल बिल्कुल बंद हो गये हैं. कईयों तकनीकी खराबी के कारण बंद हैं. जल स्तर में गिरावट आने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के मुताबिक, जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभाग को इस क्षेत्र में विशेष ध्यान रखने का आदेश भी दिया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि जी ने बताया कि विभाग को अविलंब इस क्षेत्र में पहल करने का निर्देश दिया गया है. यदि विभाग द्वारा खराब चापाकल को दुरुस्त करने की ओर पहल नहीं की जाती है तो वरीय अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >