14 प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन

14 प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन वारिसलीगंज. पंचायत चुनाव के लिए नामांकन में नाम वापसी के पहले दिन बुधवार को विभिन्न पदों के 14 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया. इसमें मुखिया पद के शाहपुर पंचायत से मधु कुमारी, कोचगांव से रीतु देवी व कुटरी के श्री नारायण शर्मा, सरपंच पद के कुटरी पंचायत से रंजय […]

14 प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन वारिसलीगंज. पंचायत चुनाव के लिए नामांकन में नाम वापसी के पहले दिन बुधवार को विभिन्न पदों के 14 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया. इसमें मुखिया पद के शाहपुर पंचायत से मधु कुमारी, कोचगांव से रीतु देवी व कुटरी के श्री नारायण शर्मा, सरपंच पद के कुटरी पंचायत से रंजय कुमार व रामबच्चन सिंह, पचायत समिति पद के लिए कोचगांव पचायत के पूर्वी भाग से अल्ला बहादुर सिंह व पश्चिम भाग से विनोद कुमार, बरनामा से गुड्डी देवी ने अपना नाम वापस लिया. वार्ड सदस्य के लिए कुटरी पंचायत के वार्ड संख्या चार से रिंकु देवी, वीणा देवी, डेजी कुमारी व प्रेमशिला देवी, कुटरी पंचायत के ही वार्ड संख्या तीन से सुधा कुमारी व वरनामा पंचायत के वार्ड संख्या 13 से विकास कुमार ने नामांकन परचा वापस लिया. नाम वापसी का अंतिम तिथि गुरुवार यानी सात अप्रैल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >