गेहूं के दो सौ बोझे जल कर राख

गेहूं के दो सौ बोझे जल कर राख रजौली. प्रखंड की जोगियामारण पंचायत के खुशहाली भीता गांव में सुरेश यादव के खलिहान में बुधवार की सुबह आग लग जाने से खलिहान में रखा करीब दो सौ बोझा गेहूं जल कर राख हो गया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग उसके घर तक पहुंच […]

गेहूं के दो सौ बोझे जल कर राख रजौली. प्रखंड की जोगियामारण पंचायत के खुशहाली भीता गांव में सुरेश यादव के खलिहान में बुधवार की सुबह आग लग जाने से खलिहान में रखा करीब दो सौ बोझा गेहूं जल कर राख हो गया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग उसके घर तक पहुंच गया. घर में रखे कपड़ा सहित अन्य सामान भी पूरी तरह जल गया. आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ता घटना स्थल पर पहुंचा. इसके बाद आग पर काबू पाया गया. आग बुझाने में ग्रामीणों ने भी काफी मदद की. गृह स्वामी सुरेश यादव ने आपदा प्रबंधन के तहत मिलनेवाले मुआवजे की मांग सरकार से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >