शराबबंदी से परिवार का होगा विकास

शराबबंदी से परिवार का होगा विकास लोगों ने की मुख्यमंत्री के निर्णय की सराहना काशीचक. राज्य सरकार द्वारा पूरे बिहार में पूर्ण शराबबंदी की घोषणा की गयी है. इसको लेकर बाजारों में पूर्ण शराबबंदी से बेहतर माहौल कायम होने की चर्चा हो रही है़ इस निर्णय की सराहना की जा रही है. शिक्षा प्रेमियों ने […]

शराबबंदी से परिवार का होगा विकास लोगों ने की मुख्यमंत्री के निर्णय की सराहना काशीचक. राज्य सरकार द्वारा पूरे बिहार में पूर्ण शराबबंदी की घोषणा की गयी है. इसको लेकर बाजारों में पूर्ण शराबबंदी से बेहतर माहौल कायम होने की चर्चा हो रही है़ इस निर्णय की सराहना की जा रही है. शिक्षा प्रेमियों ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को बधाई पत्र भी भेजा है. इस दौरान शराब के शौकीन लोगों के चेहरे पर काफी मायूसी देखी जा रही है. इधर, विभिन्न संगठनों व अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा शराब नहीं पीने व ना ही पीने देने का संकल्प भी लिया गया. महिलाओं सहित शिक्षकों की मानें तो पूर्ण शराबबंदी से परिवार का विकास होगा़क्या कहते हैं लोगसरकार की यह घोषणा सराहनीय है. खास कर युवाओं में इसके सेवन का ज्यादा प्रचलन था. इससे सड़क दुर्घटना, परिवारिक कलह बराबर होते रहता था. अब इस पर रोक लग जायेगा. इससे परिवार का विकास होगा.जुली देवी, गृहणी, दौलाचकमुख्यमंत्री का यह साहसी कदम है. देर से ही सही उचित व गरीबों के विकास के लिए अच्छी पहल है़ इस निर्णय का सख्ती से पालन होना चाहिए. साथ ही गुटखा पर भी प्रतिबंध लगाने की जरूरत है.राजेंद्र प्रसाद, प्रधानाध्यापक, इंटर विद्यालय चंडीनोवाबिहार के विकास के लिए एक अच्छी घोषणा की गयी है. इसके लिए पुलिस प्रशासन को पूरी निष्ठा व जिम्मेवारी के साथ निगरानी कर इस घोषणा को सफल बनाना चाहिए. गरीबों को आर्थिक तंगी से निजात मिलेगी़.सतीश कुमार सुमनपहले जो भी पैसे हम लोगों द्वारा मजदूरी से कमाया जाता था उसका आधा से ज्यादा पैसा दारू में खर्च हो जाता था. अब इससे राहत होगी व पैसे की बचत से परिवार और बच्चों का विकास होगा. कैलाश मांझी, काशीचक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >