गरमी आते ही चरमरायी बिजली आपूर्ति

गरमी आते ही चरमरायी बिजली आपूर्ति घंटों बिजली गुल रहने से बच्चे व वृद्ध हो रहे हलकानबिजली संकट के कारण पेयजल की दिक्कत शुरूरजौली.प्रखंड में गरमी का आगाज होते ही बिजली की स्थिति पूरी तरह चरमरा गयी है. बिजली सुधार के लिए रजौली सब स्टेशन में 10 एमबीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है. लेकिन 10 […]

गरमी आते ही चरमरायी बिजली आपूर्ति घंटों बिजली गुल रहने से बच्चे व वृद्ध हो रहे हलकानबिजली संकट के कारण पेयजल की दिक्कत शुरूरजौली.प्रखंड में गरमी का आगाज होते ही बिजली की स्थिति पूरी तरह चरमरा गयी है. बिजली सुधार के लिए रजौली सब स्टेशन में 10 एमबीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है. लेकिन 10 एमबीए ट्रांसफार्मर का ब्रेकर आठ दिनों से खराब रहने के कारण घंटों बिजली का दर्शन नहीं हो पा रही है. इसके चलते छोटे-छोटे बच्चे व लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है. इस तरह बिजली की लचर व्यवस्था से बिजली उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के प्रति रोष पनपने लगा है. बिजली सब स्टेशन के जेइ रंजीत कुमार ने बताया कि जिले के बिजली ग्रीड से मात्र तीन-चार मेगावाट बिजली ही उपलब्ध हो पा रही है. पूर्व में 18-20 मेगावाट बिजली उपलब्ध करायी जा रही था. एक चौथाई से भी कम बिजली आवंटन के कारण रोटेशन के आधार पर बाजार व ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली मुहैया करायी जा रही है. बिजली विभाग के जेइ का कहना है कि एक दो दिनों में स्थिति में सुधार होने की संभावना है. फिलहाल लगातार बिजली गुल रहने के कारण बाजारवासी व ग्रामीण हलकान हो रहे हैं. बिजली संकट के कारण पेयजल की दिक्कतें शुरू हो गयी है. लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. लोगों ने बिजली व्यवस्था में अविलंब सुधार की मांग की है. दूर-दराज गांव के लोग बिजली सब स्टेशन पहुंच कर विभाग के एसडीओ संजय कुमार से जब इस संबंध में पूछताछ की, तो सही जवाब नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के एसडीओ से तू-तू,मैं-मैं भी की व जिलाधिकारी के पास जाने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >